बाड़मेर ।

बुधवार को बाड़मेर शहर के चौहटन सर्किल के पास हाईवे पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया वहीं कुछ ही मिनट मे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके चलते गाड़ी पूरी तरह से आग का गोला बन गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं हाईवे पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कारों की वजह से जाम जैसे हालात बन गए। 

इधर सूचना मिलने पर नगर परिषद की दमकल की गाड़ी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने तुरंत प्रभाव से आग पर काबू पाने की प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। 


दरअसल बुधवार सुबह सुरेश कुमार अपनी गाड़ी लेकर चौहटन से बाड़मेर आए थे। इस दौरान उन्होंने चौहटन सर्किल के पास सड़क किनारे गाड़ी को पार्क करके अपनी बस को लेकर वापस चौहटन चले गए। इसके बाद जब उन्हें पता लगा कि खड़ी की गई कर में आग लगी जिसके बाद वह वापस बाड़मेर पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी ली। कार मालिक सुरेश का कहना है कि खड़ी गाड़ी में आग कैसे लगी है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

एएसआई सांवला राम ने बताया कि पुलिस को टेलीफोन के जरिए सूचना मिली थी कि चौहटन रोड पर एक खड़ी कार में आग लग गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हैं। 
दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। गाड़ी में आग लगने कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गाड़ी के पास कचरे में आग लग गई थी। जिसकी चपेट में आने से गाड़ी भी जल गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है उसके बाद ही आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो पाएगा।