बालोतरा


21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित के पचपदरा दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। 20 और 21 अप्रैल को सड़कों पर पर ठेले और पशु छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। 



21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रिफाइनरी दौरे को लेकर बालोतरा प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजिट के दौरान विभिन्न मार्गों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की आवाजाही तथा बसों के आवागमन को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।
उन्होंने आमजन से अपील कर कहा कि 20 एवं 21 अप्रैल को किसी भी प्रकार के ठेले, रेहड़ी या अस्थायी अतिक्रमण सड़कों पर खड़े नहीं किए जाएं। इसके साथ ही पालतू पशुओं को भी सड़कों पर खुला छोड़ने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ठेले जब्त किए जाएंगे तथा संबंधित व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कदम आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आदेशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने के लिए जिले के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।