बाड़मेर
बाड़मेर डिस्कॉम के स्टोर में अचानक लगी भीषण आग
मंगलवार को बाड़मेर डिस्कॉम के स्टोर में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। सूचना पर दमकल की गाड़ियों नियमों के पर पहुंचकर करीब दो ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्टोर में रखा सामान जलने से डिस्कॉम को भारी नुकसान हुआ।
मंगलवार को बाड़मेर शहर में विधुत विभाग के सहायक अभियंता ग्रामीण के स्टोर में अचानक आग लग गई। आग में देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हवाएं चलने की वजह से आग की तेजी से फेल गई। जिसे वहां मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया। वही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किये गए। इधर सूचना मिलने पर तहसीलदार और डिस्कॉम के अधिकारी मौके पर पहुँचे। आगजनी की घटना के बारे में जानकारी ली वही सिविल डिफेंस और नगर परिषद की दमकल की टीमों ने करीब दो ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्टोर में रखा सामान जलने से डिस्कॉम को भारी नुकसान हुआ। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है हालांकि स्पष्ट तौर पर आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।
बाड़मेर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता एन के जोशी ने अनुसार मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में शार्ट सर्किट होने के कारण स्टोर में आग लगी है। इसके कारण मीटर, केबल, प्लाईवुड सहित अन्य स्क्रैप पूरी तरीके से जलकर राख हो गया है। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण होने के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा।
