बाड़मेर।

जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बच्चों में भय का माहौल बन गया। 

बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल हुए बच्चों को आनन फानन में बायतु अस्पताल भर्ती कर गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद 10 गंभीर घायल बच्चों को हायर सेंटर बालोतरा के नाहटा अस्पताल रेफर किया गया है।


घटना बायतु पेट्रोल पंप के पास की है। यहां बुधवार सुबह एक स्कूल बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी इसी दौरान एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया वहीं बस में फंसे बच्चों की रोने  की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर बायतु वृताधिकारी थाना अधिकारी में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को बायतु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं 10 गंभीर घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा के नाहटा अस्पताल हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बाड़मेर पुलिस ने एक्स पर ट्वीट के जरिए इस हादसे को लेकर जानकारी दी है कि स्कूल बस के पीछे से ट्रक की टक्कर से बस में सवार 36 बच्चों में से कुछ बच्चों के चोटे आई है। घायल बच्चों का चिकित्सालय बायतु में उपचार चल रहा है।10 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ ओर एसएचओ मौके पर है। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने भी घटनास्थल निरीक्षण किया गया।