घटना बनाड़ थाना इलाके की है, जहां लक्ष्मण नगर नांदड़ी निवासी 52 वर्षीय शिवराम, जो एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्या हुआ उस शाम?
प्रिंसिपल शिवराम के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:45 बजे वे किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान श्रीराम कॉलोनी, सारण नगर के पास उन्हें फोन आया, जिस पर वे स्कूटी रोककर बात करने लगे।
तभी अचानक एक युवक पीछे से आया और स्कूटी को लात मार दी। जब शिवराम ने इसका विरोध किया, तो युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया।
मारपीट की हदें पार
आरोपी ने:
चेहरे पर कई मुक्के मारे
पेट पर लात मारी
गला दबाने की कोशिश की
जमीन पर पटककर पीटा
इतना ही नहीं, जब स्थानीय लोग बीच-बचाव करने आए तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया और अपशब्द कहे।
घटना का वीडियो भी आया सामने
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक की आक्रामकता साफ नजर आ रही है।
पुलिस की कार्रवाई
जांच अधिकारी एएसआई बीजाराम के अनुसार:
आरोपी की पहचान मोहित (24) निवासी सारण नगर के रूप में हुई है उसे शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया
आरोपी कॉलेज स्टूडेंट है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अचानक गुस्सा आ गया था, जिसके चलते उसने यह हमला किया। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।
