बाड़मेर।

पचपदरा रिफाइनरी में आगजनी की घटना के बाद पीएम मोदी का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद प्रतिबंध सभा स्थल मंच पर एक युवक ने चढ़कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। इस मामले में पचपदरा एचएचओ पर गाज गिरी है।

सभा स्थल की सुरक्षा में चूक मानते हुए जोधपुर रेंज आईजी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पचपदरा अचलाराम को निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं सभा स्थल की सुरक्षा में तैनाद आरएसी के जवानों की लापरवाही मानते हुए उन पर कार्यवाही के लिए आरएसी कमांडेंट को पत्र भी लिखा है।


21 अप्रैल को पीएम मोदी की पचपदरा में होने वाली सभा को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। वहीं 20 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी में आगजनी की घटना के बाद पीएम मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त हो गया। कार्यक्रम निरस्त होने के बाद प्रतिबंध क्षेत्र सभा स्थल और डी में एक युवक घुसा गया ओर मंच पर चढ़कर बकायदा वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। 

सभा स्थल की सुरक्षा में चूक मानते हुए जोधपुर रेंज आईजी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पचपदरा अचलाराम को निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं सभा स्थल की सुरक्षा में तैनाद आरएसी के जवानों की लापरवाही मानते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही के लिए आरएसी कमांडेंट को पत्र भी लिखा है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया और देर रात पूछताछ के बाद छोड़ दिया।



जोधपुर रेंज आईजी सतेंद्रसिंह के मुताबिक रिफाइनरी में आग के बाद अरशद नामक युक्क सभा स्थल के मंच पर चढ़ गया और उसने वहां का वीडियो भी बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो सुरक्षा में बड़ी चूक है। ऐसे में पचपदरा एसएचओ को निलंबित किया और तैनात आरएसी जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरएसी कमांडेंट को पत्र लिखा है।