बाड़मेर।

बाड़मेर के मुख्य पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।पुलिस ने ऑफिस को तुरंत खाली करवाकर सघन जांच अभियान शुरू किया। 

पुलिस टीम ने संदिग्ध सामान की तलाश की गई और हर कोने को खंगाला गया। साथ ही ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। बीते तीन-चार महीना में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ने की यह तीसरी बार धमकी मिली है। इससे पहले भी इसी तरह की धमकी दी गई थी जिसे पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि जांच पड़ताल के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

गुरुवार को एक बार फिर बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर और पोस्ट पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ने की धमकी मिली है। जिससे हड़कंप मच गया। पोस्ट ऑफिस द्वारा इसकी तत्काल सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई।सूचना मिलने के बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करवाया गया है। सर्च ऑपरेशन में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है , फिलहाल सर्च जारी है।