बाड़मेर


बालोतरा कलेक्टर सुशील कुमार को मिला बाड़मेर का अतिरिक्त कार्यभार

बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार को बाड़मेर जिले का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। बाड़मेर की नवनियुक्त जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के बतौर ड्यूटी पर है। हालांकि उन्होंने बुधवार को  जयपुर से बाड़मेर जिला कलक्टर पद का चार्ज एज्यूम कर लिया था।


हाल ही में हुए प्रदेश में प्रशासनिक बड़े फिर बादल में बाड़मेर जिले की कमान संभाल रही आईएएस टीना डाबी का टोंक जिले में तबादला हो गया। जबकि उनकी उनकी जगह वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी चिन्मयी गोपाल को बाड़मेर का नया कलेक्टर लगाया गया है। वे जयपुर स्थित कृषि एवं पंचायती राज विभाग के आयुक्त पद पर कार्यरत थी। 


बाड़मेर की नवनियुक्त जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने जयपुर से बुधवार को जिला कलक्टर पद का चार्ज एज्यूम कर लिया था। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के बतौर पर ड्यूटी कर रही है। जिसको देखते हुए बालोतरा के जिला कलेक्टर सुशील कुमार को बाड़मेर जिले का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 


शनिवार को जारी आदेश के अनुसार 31 मार्च को समान क्रमांक वाले आदेश के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभाओं के आम चुनावों और उपचुनाव, 2026 के लिए आईएएस अधिकारियों को संभागीय आयुक्त/कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया है और साथ ही उन्हें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भी नियुक्त किया गया है। 

उनके चुनाव ड्यूटी की अवधि के दौरान, या जब तक वे अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेते, संबंधित पदों का कार्यभार संभाला जाएगा। इसमे जोधपुर संभागीय आयुक्त ओर जैसलमेर , बाड़मेर , बारा व बूंदी जिलो के कलेक्टर के पद पर अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

इस आदेश के अनुसार बाड़मेर जिले की नवनियुक्त जिला आईएएस चिन्मयी गोपाल की जगह बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार बाड़मेर जिले का अतिरिक्त कार्यभार संभालेगे।