बालोतरा। 


जिले के समदड़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक अवैध टोपीदार 12 बोर बंदूक बरामद करने के साथ ही सप्लायर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद फरोक के संबंध में पूछताछ करने में जुड़ी हुई है।


बालोतरा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के समदड़ी थाना पुलिस ने एक अवैध टोपीदार 12 बोर बंदूक बरामद करने के साथ ही सप्लायर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 


दरसअल जिले के  समदड़ी थाना पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर मजल पहुंचकर संदिग्ध भूराराम उर्फ भरत पुत्र सोहनलाल, जाति भील, उम्र 18 वर्ष 04 माह, पेशा मजदूरी, निवासी ढींढस, थाना समदड़ी, जिला बालोतरा के कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक (12 बोर) जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। मुलजिम भूराराम उर्फ भरत के विरुद्ध जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान मुलजिम ने उक्त अवैध हथियार महेन्द्र पुत्र नाथूराम, जाति भील, उम्र 28 वर्ष, निवासी खेजड़ियाली, थाना समदड़ी, जिला बालोतरा द्वारा सप्लाई किया जाना बताया। जिस पर आरोपी महेन्द्र को दस्तयाब कर गहन पूछताछ के उपरांत प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। बाद पूछताछ अनुसंधान के उक्त दोनों मुलजिमों को पेश अदालत कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में गहनता से अग्रिम अनुसंधान जारी है।



बालोतरा पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम एवं अवैध हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाये रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं देरावरसिंह वृताधिकारी सिवाना के निकट सुपर विजन में नरपतदान थानाधिकारी समदड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध भूराराम को दस्तयाब कर उसके कब्जा से एक अवैध टोपीदार बंदूक 12 बोर को बरामद कर मुलजिम भूराराम व अवैध हथियार सप्लायर महेन्द्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।