बाड़मेर
नवनियुक्ति बाड़मेर एसपी ने ली क्राइम बैठक, पुलिस अधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बाड़मेर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में स्थित सभागार में अपराध संगोष्ठी की बैठक ली। बैठक में एसपी ने जिले में अपराध की स्थिति को लेकर विस्तार से समीक्षा की। इस साथ ही एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा तस्करी रोकने और सघन गश्त के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के तमाम थाना के थानाधिकारी समेत पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में अपराध को लेकर विस्तार से समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी चुनाराम जाट ने बाड़मेर मे कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को अपराध संगोष्ठी में कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
21 मार्च को आईपीएस चुनाराम जाट ने बाड़मेर जिले की कमान अपने हाथों में ली थी। इसके बाद से लगातार जिले के अलग-अलग स्थान में पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में क्राइम बैठक लेकर विस्तार से जिले में अपराध को लेकर समीक्षा की।
इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। एसपी चुनाराम जाट ने जिले की कमान संभालने के साथ ही मीडिया बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया था कि जिले में नशे साइबर क्राइम के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य समेत जिले के तमाम पुलिस के अधिकारी ओर थानाधिकारी मौजूद रहे।
