बाड़मेर सर्किट हाउस के पास कांग्रेस कार्यालय की जमीन का मुद्दा चर्चाओं में बना हुआ है। कांग्रेस कार्यालय की जमीन को लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच करने की मांग कर चुके हैं। वही इस मामले को लेकर अब भाजपा के जिला अध्यक्ष अनंतराम विश्नोई की प्रतिक्रिया सामने आई है। खारा के सीएम को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई करने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने इस मामले में उनसे किनारा करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। संगठन व्यक्तिगत तौर पर किसी को परेशान करने की मंशा नहीं रखता है।




बाड़मेर कांग्रेस कमेटी को आवंटित जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई ने प्रतिक्रिया दी है। अनंतराम विश्नोई ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों को जमीन आवंटन हुई थी। किसी की कोई गलती है तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर नहीं है तो कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा के सीएम को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई करने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने इस मामले में उनसे किनारा करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। संगठन व्यक्तिगत तौर पर किसी को परेशान करने की मंशा नहीं रखता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय आवंटन सभी लोग जानते हैं कि यह प्रशासनिक मैटर है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को जमीन आवंटित हुई थी। यदि कोई छोटी-मोटी त्रुटियां है तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर नहीं है तो किसी पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ बैठेंगे तब बात करेंगे तब पता लगेगा कि हमारी जमीन में क्या कमी है और उनकी जमीन में क्या कमी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को गलत अलॉट हुई है तो मैं मानता हूं कि गलत है।