बाड़मेर
कांग्रेस कार्यालय की जमीन पर विवाद: बाउंड्री निर्माण कार्य रुकवाने से नाराज कॉंग्रेस पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
बाड़मेर में कांग्रेस कार्यालय की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को उसकी जमीन पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन द्वारा बार-बार काम रुकवा कर बेवजह परेशान किया जा रहा है।
दरअसल बाड़मेर सर्किट हाउस के पास कांग्रेस कार्यालय की जमीन को लेकर इतने कुछ समय से विवाद छिड़ गया है। जो की दिनों दिन लगातार बढ़ता जा रहा है कुछ लोगों का कहना है कि यह जमीन उनकी है तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह उनके कार्यकाल के लिए जमीन आवंटित है।
ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा उसे जमीन पर बाउंड्री का कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्य को कई बार रुकवाया भी गया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बुधवार को इस जमीन पर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
उनका कहना है कि प्रशासन मौखिक शिकायतों पर बार-बार काम को रुकवा कर बेवजह परेशान कर रहा है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा का कहना है कि वर्ष 2023 में कांग्रेस सरकार के दौरान बाड़मेर कांग्रेस कार्यालय के लिए सर्किट हाउस के पास जमीन को आवंटन किया गया था। नगर परिषद ने 1999 वर्ग फ़ीट का पट्टा भी जारी किया है। बावजूद इसके हमारे जमीन की बाउंड्री के निर्माण कार्य को बार-बार रुकवा कर हमें परेशान किया जा रहा है।
उनका आरोप है कि प्रशासन के पास तथ्यात्मक बात नहीं है मौखिक शिकायतों पर बार-बार हमारे काम को रुकवाया जा रहा है। उनका कहना है कि फिलहाल हम जमीन पर बाउंड्री का काम करवा रहे हैं भवन निर्माण का कार्य जब परमिशन मिलेगी उसके बाद ही शुरू किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान, निवर्तमान सभापति दिलीप माली, महावीर जैन समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता करने पर मौजूद रहे।
