बाड़मेर

कांग्रेस कार्यालय की जमीन को लेकर छिड़ा विवाद: जिलाध्यक्ष बोले - कुछ लोगों की नियत ठीक नही है 

बाड़मेर में कांग्रेस कार्यालय के नाम से आवंटित जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वर्ष 2023 में कांग्रेस सरकार के दौरान बाड़मेर कांग्रेस कार्यालय के लिए सर्किट हाउस के पास जमीन को आवंटन किया गया था। ओर इसका पट्टा लिया गया था। इस पट्टे को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 

इस जमीन को लेकर दूसरे पक्ष का कहना है कि इस जमीन को लेकर नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कॉंग्रेस के द्वारा रात में इस जमीन पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे में इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों के अपने- अपने दावे ओर तर्क हैं। 

मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ,  जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ,पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान, पीसीसी सचिव आजाद सिंह राठौड़ समेत कई कांग्रेस के नेता मौके पर मौके पर पहुँचे। इधर बाड़मेर तहसीलदार हुकुमचंद समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 


कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ने कहा कि जमीन को लेकर दूसरे पक्ष ने शिकायत की है। ऐसे में हम कॉंग्रेस कार्यक्रम की इस जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जमीन के आसपास कब्जे होने शुरू हो गए थे इसलिए यहां पर कांग्रेस कार्यालय की जमीन पर बाउंड्री के लिए परमिशन ली थी और इसका काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण को लेकर परमिशन मांगी हुई है लेकिन अब तक मिली नहीं है मिलने के बाद ही भवन निर्माण करवाया जाएगा। जमीन के पट्टे को लेकर कहा कि पूरी प्रक्रिया के साथ बना है। कॉंग्रेस ओर बीजेपी दोनों को कार्यलय के जमीन आवंटित हुई थी। बीजेपी ने अपना कार्यलय बना लिया जबकि कॉंग्रेस ने थोड़ी कार्यालय भवन निर्माण में देरी कर ली और अब बाउंड्री बना ली है।
गोदारा ने कहा कि कुछ लोगों की जमीन को लेकर नियत सही नहीं है और कब्जा करना चाहते हैं। जमीन को लेकर कई लोग अलग-अलग तरह से मुद्दा बना रहे हैं जो की सही नहीं है।