बाड़मेर
करंट लगने से अपने दोनों हाथ गंवाने वाली जिले की रहने वाली दिव्यांग लीला कंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वें जन्मदिन पर पैरों से तस्वीर बनाने के साथ ही कैक काटकर अनूठे अंदाज में मनाते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
जिले के हापो की ढाणी गांव निवासी लीला कँवर ने बचपन 2013 मे खेत मे खेलते हुए टूटी हुई बिजली तारो की चपेट आने से अपने दोनों हाथ गंवा चुकी हैं। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 में जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाते हुए अपने पैरों से गहलोत की तस्वीर बनाई। इसके साथ ही लीला ने पैरों से केक काटकर पूर्व सीएम गहलोत का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लीला से फोन पर बातचीत भी की।
गहलोत ने लीला के साथ हुए वर्ष 2013 में हादसे के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जब दिव्यांग लीला ने बताया कि उनसे बीए तक पढ़ाई पूरी कर चुकी है। इस पर गहलोत ने लीला के हौसले की प्रशंसा करते हुए बधाई दी ओर मदद करने का भरोसा दिलाया।
लीला ने पूर्व सीएम को बताया कि उसका बीएसटीसी में सिलेक्शन हो चुका था लेकिन दोनों हाथ नहीं होने की वजह से कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला। इस मौके पर उन्होंने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं रोजगार की मांग भी रखी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि आज मेरे जन्मदिवस पर एक हृदयस्पर्शी क्षण तब आया, जब बाड़मेर के 'हापो की ढाणी' की एक बच्ची लीला कंवर ने अपने पैरों से मेरा शानदार चित्र बनाकर मुझसे फोन पर बात की और शुभकामनाएँ दीं।
वर्ष 2013 में एक बिजली हादसे में दोनों हाथ खराब होने के बावजूद उसने जिस हिम्मत और जिंदादिली के साथ न केवल जीवन को स्वीकार किया, बल्कि अपनी शिक्षा भी पूरी की, वह सचमुच प्रेरणादायक है।
उन्होंने लीला कंवर आत्मविश्वास और संघर्ष की सजीव मिसाल बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के साथ ही उसे आशीर्वाद दिया कि वह ज़िंदगी में खूब कामयाब हो और आगे बढ़े।
