बाड़मेर
बाड़मेर में धमकियों से तंग आकर एक महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
बाड़मेर में एक महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि फोन कर गाली गलौज करने के साथ ही धमकाया। इस संबंध में जिले की रामसर थाने में इनफ्लुएंसर की रिपोर्ट पर दो लोगों के खिलाफ मामला शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू करती है।
महिला ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उसके पति के मोबाइल नंबर पर कंवराजसिंह नाम के व्यक्ति ने फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। महिला के अनुसार उनके पास उस कॉल की रिकॉर्डिंग भी है। महिला का यह भी आरोप है कि सोशल मीडिया पर भी अपमानित किया। अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। जाति पर भी टिप्पणी की जा रही है, जिससे जान का खतरा है।
इन्फ्लुएंसर का कहना है कि पिछले करीब ढाई साल से सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे है। काफी लोगों है उसकी भी जानकारी के साथ कुछ रिकॉर्डिंग भी रिपोर्ट के साथ पेश की है। इस संबंध में एक पुलिस को रिपोर्ट दी है। महिला इन्फ्लुएंसर का कहना है कि भजन गायक छोटूसिंह रावणा के साथ देने पर वह धमकियां दे रहे है। उन्होंने धमकियां देकर कहा कि चुपछाप घर पर बैठे जाओ। उसके साथ मत जाना।
रामसर थाना पुलिस के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। रिपोर्ट की जाँच के आधार आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
