बाड़मेर
राजस्थान कॉंग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। बाड़मेर की पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक मेवाराम जैन का डोटासरा के सामने दर्द इस बात को लेकर झलका कि बाड़मेर में कांग्रेस कार्यालय जमीन विवाद को लेकर उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। जबकि जैन का कहना है कि उन्होंने कार्यालय के लिए जमीन आवंटित करवाई थी और इतना ही नहीं जमीन के पट्टे के लिए नगर परिषद में पैसे भी जमा करवाए थे, लेकिन बावजूद इसके बाड़मेर कांग्रेस के नेता कार्यलय की जमीन में रोड़ा डालने का आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि यह बात कहा तक न्यायोचित हैं। डोटासरा ने समझाईश करते हुए कहा कि कोई काम नही रोक रहा है, बीजेपी रोक रही है। आप सब आपस मे मिलकर इसको बनाओ।
इस दौरान कार्यकर्ता ने कहा कि साहब, हमारी बात सुनिए, एक मिनट..। आपको यहाँ बाड़मेर आने में कभी-कभार टाइम मिलता है। और आलाकमान आने के बाद भी अगर ये बीच वाला झगड़ा आप नहीं मिटा सकते, तो हम छोटे कार्यकर्ता क्या करेंगे? कार्यकर्ता ने कहा आपको एक बार , इस पर गोविंद सिंह डोटासरा ने इसका कोई इंजेक्शन आता है क्या? जिसके जवाब में कार्यकर्ता ने इंजेक्शन नहीं आता, लेकिन समझ डेवलप करनी पड़ेगी, समझाना पड़ेगा।
मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक मेवाराम जैन में बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बाड़मेर विधानसभा के लोगों ने स्वागत किया ओर बाड़मेर की समस्याओ के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पार्टी को मजबूत करने और जिस प्रकार गुटबाजी में बटी हुई है उसे एकजुट करने को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यालय की जमीन को लेकर भी बातचीत हुई।
जैन ने कहा कि कॉंग्रेसराज में उन्होंने ही कार्यालय के लिए जमीन आवंटित करवाई थी और यहां तक की पट्टा बनाने के लिए नगर परिषद में पैसे भी जमा करवाए थे लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि मेवाराम जैन काम मे रोड़ा डाला रहा है। जैन ने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि हम सब मिलकर कैसे इस भवन को अच्छा बनाएं। इस दौरान पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने शहर की समस्याओं और प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए अपनी बात रखते हुए विरोधियों पर जमकर भड़ास निकाली।
