बाड़मेर
जालौर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने भाजपा के 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत की प्रेस कॉन्फ्रेंस
जालौर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल रविवार को एक दिवसीय प्रवास के तहत बाड़मेर पहुंचे। यहां पर महिला मोर्चा के सदस्यों एवं जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई , जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह इंदा समेत भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने भाजपा के 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
मेघवाल ने उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए देशभर में जो ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उसी कड़ी में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश की आधी आबादी को समान अवसर और सम्मान देने का सशक्त संकल्प है।
उन्होंने कहा कि महिला को राजनीति में पुरुषों से ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। क्योंकि घर के साथ साथ बाहर की भी बागडोर संभालनी पड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच कितनी अच्छी है कि महिलाओं को भी सम्मान अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं में खुशी है कि विधानसभा में एक तिहाई जिम्मेदारी दी जाएगी और महिलाओं के लिए सीट आरक्षित कर दी जाएगी। एक सवाल के जवाब में प्रियंका चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर महिलाएं किसी से कम नही है।
प्रेस वार्ता के दौरान महिलाओं के अधिकार, उनकी भागीदारी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर हर बहन-बेटी को आगे बढ़ने का अवसर दिलाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
