बाड़मेर।
बेजुबान निराश्रित पशुओं से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओ की कम करने के उद्देश्य से बाड़मेर में इन दिनों सुरक्षा बंधन यात्रा के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाको में पशुओं के गले मे रिफ्लेक्टिव बांधने के साथ इन बेजुबान पशुओं को सड़कों पर खुला नहीं छोड़ने को लेकर लोगो जागरूक करने की अच्छी मुहिम चलाई जा रही है। जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
इंडियन रूरल डेवलपमेंट एंड अवेयरनेस सोसायटी के महेंद्र सिंह तारातरा ने बताया कि संस्था के तत्वावधान में निराश्रित पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सोमवार को बाड़मेर जिले में ' सुरक्षा बंधन यात्रा” के प्रथम चरण के चौथे दिन यात्रा बाड़मेर शहर के विवेकानंद सर्कल, रावल मल्लीनाथ सर्कल, नवले की चक्की, सिणधरी चौराहा, गांधीनगर, शास्त्री नगर पार्क, पाबूजी राठौड़ चौराहा, चौहटन चौराहा और गडरा चौराहा तक पहुंची।
इस दौरान मोबाइल वेटरनरी यूनिट से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर किशोर सिंह कानोड़ एवं उनकी यूनिट रानीगांव टीम और यूनिट शिवकर टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। सुरक्षा बंधन यात्रा के दौरान सैकड़ों रिफ्लेक्टिव बेल्ट पशुओं के गलों में बांधे गए एवं आमजन को वितरित किए गए, जिससे रात्रि में सड़क पर पशुओं की दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं में कमी आए।
इस दौरान शहर के मौजीज व्यक्ति की ओर से शपथ पर हस्ताक्षर भी करवाए गए जिसमें गायों को सड़को पर खुला नहीं छोड़ना और यातायात नियमों की पालना की बात लिखी गई है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता, कैंब्रिज वेटनरी कॉलेज के विद्यार्थी,गौसेवक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यात्रा में ओम सिंह बाड़मेर आगोर, मुकेश सोनी, अजय नाथ गोस्वामी, डॉ जोरावर सिंह, डॉ रावता राम भाखर, प्रवीण सिंह मिठड़ी, बाला राम सुवाड़ा,जबर सिंह तारातरा,नरेशपाल सिंह तेजमालता, नेपाल सिंह तिबनियार, सिद्धराज सिंह तारातरा, भोपाल सिंह सोढ़ा, हैय्यात खान लुणु,पुखराज चौधरी,सोहन सिंह मिठडा, अविष्कार जैसिंधर, सुखदेव माली, डूंगराराम माली, जितेंद्र सोनी , हरीश डोगीयल, अनिल चौधरी एवं युवा शक्ति साथ रहे।
