बाड़मेर।
राजस्थान बैडमिंटन संघ (RBA) द्वारा आयोजित राज्य अंपायर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। अलवर में आयोजित इस 'स्टेट अम्पायर असेसमेंट परीक्षा 2026' में बाड़मेर के हरीश चौधरी ने सफलता प्राप्त कर इतिहास रचाने के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि जिलेभर में खुशी छा गई है। हरीश चौधरी ने स्टेट अम्पायर असेसमेंट परीक्षा में बाजी मारते हुए बाड़मेर जिले के बैडमिंटन खेल में पहले 'स्टेट अम्पायर' बनने का गौरव प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि पर बाड़मेर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चूनसिंह भाटी एवं अन्य पदाधिकारियों ने हरीश को बधाई दी। भाटी ने कहा कि जिले के लिए यह गर्व का विषय है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को नियमों की बेहतर जानकारी मिलेगी। यह परीक्षा पुणे के असेसॉर विनय जोशी की देखरेख में संपन्न हुई थी। हरीश चौधरी की इस सफलता पर बाड़मेर के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
राजस्थान बैडमिंटन संघ (RBA) द्वारा राज्य अंपायर मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन राजस्थान राज्य मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप के साथ-साथ 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक अलवर में किया गया था। यह परीक्षा पुणे के विनय जोशी (मूल्यांकनकर्ता) द्वारा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम रविवार को जारी किया गया है। इस परीक्षा में बाड़मेर के लाल हरीश चौधरी ने बाजी मारते हुए सफलता प्राप्त की है। हरीश चौधरी की सफलता के बाद उन्हें लगातार बधाई मिल रही है।
