वरमाला के दौरान एक खास पल ने सभी का ध्यान खींच लिया। जैसे ही अंशिका वर्मा माला पहनाने आगे बढ़ीं, केके बिश्नोई पहले हल्के से पीछे हटे और फिर अचानक घुटनों पर बैठकर माला पहन ली। इस दौरान माहौल बेहद भावुक और रोमांटिक हो गया।
जब बिश्नोई की बारी आई, तो अंशिका ने सिर झुका लिया। बैकग्राउंड में कैलाश खेर का मशहूर गीत “ओ री सखी मंगल गाओ री…” गूंजता रहा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा, गले लगाया और मेहमानों का अभिवादन किया।
बारात में दिखा रॉयल अंदाज
बारात रविवार दोपहर 12 बजे बाड़मेर के धोरीमन्ना से रवाना हुई और रात 8 बजे जोधपुर के अजीत भवन पहुंची।
केके बिश्नोई पहले रेंज रोवर से कुछ दूरी तक गए
फिर पारंपरिक अंदाज में घोड़ी पर सवार हुए
बारात में जमकर डांस और जश्न हुआ
उनके पिता सुजाना राम बिश्नोई ने भी बारात में उत्साह से भाग लिया
इससे पहले बाड़मेर में बिश्नोई शेरवानी, काला चश्मा और हाथ में तलवार लिए स्वैग के साथ घर से निकले। बहन ने मिठाई खिलाई और परिवार ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बारात रवाना हुई।
‘कृष्णांशिका’ थीम बनी आकर्षण
इस शाही शादी की थीम “KrishnAnshika (कृष्णांशिका)” रखी गई, जिसने समारोह को और खास बना दिया। पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल नजर आया।
आज लहरिया रिसोर्ट में रिसेप्शन
सोमवार शाम को जोधपुर के लहरिया रिसोर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित होगा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीआईपी को न्योता
प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के बड़ी संख्या में मेहमान शामिल होंगे
