बाड़मेर।
पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल ने रविन्द्र सिंह भाटी और छोटू सिंह रावणा के विवाद पर दी यह प्रतिक्रिया
हाल ही में सोशल मीडिया पर कॉमेंट के बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा के बीच उपजा यह विवाद सामाजिक तौर भी गरमा ने लग रहा है। रविन्द्र सिंह भाटी और छोटू सिंह रावणा विवाद पर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस विवाद को दो व्यक्तियों के बीच का बताया है। इसमे समाज को बीच मे लाना उचित नहीं है। इसके साथ ही मानवेन्द्र सिंह ने सुझाव देते हुए कहा कि इसे विषय आपस मे बैठकर इसे सुलझना चाहिए।
रविन्द्र सिंह भाटी और छोटू सिंह रावणा विवाद पर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखिए, यह मामला दो व्यक्तियों के बीच का है। इसमें जो भी घटना हुई है या आपस में जो बातचीत हुई है, उसे समाज के बीच लाना मुझे उचित नहीं लगता। उन्होंने कहा कि वैसे भी दोनों पड़ोसी हैं और उनके गाँव भी एक-दूसरे के क़रीब हैं, इसलिए वे बैठकर इसे आसानी से सुलझा सकते हैं।
मानवेन्द्र सिंह सिंह ने कहा कि जहाँ तक समाज का सवाल है, लोग मुझे फ़ोन करके तरह-तरह की बातें कहते हैं, जैसे ‘यह युद्ध है’। मैं उनसे कहता हूँ कि युद्ध तो केवल ईरान में हो रहा है, यह कोई युद्ध जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि
यह एक स्थानीय मामला है और इसे आपस में बैठकर ही सुलझाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने सोशल मीडिया पर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी से जुड़ी एक पोस्ट पर कमेंट किया था। छोटूसिंह का आरोप है कि 27 मार्च की शाम को विधायक ने उन्हें फोन कर धमकाया था। इसके बाद रावणा ने शिव थाने में विधायक भाटी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
