बाड़मेर
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पहुँचे भूणिया , पीड़ित परिवार से की मुलाकात
बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बाड़मेर जिले सीमावर्ती चौहटन विधानसभा क्षेत्र के भूणिया गांव पहुँचकर बीते दिनों हुए घटनाक्रम को ग्रामीणजनों एवं स्थानीय पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया।
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र में अपनायत के आशियानों को उजाड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस प्रकार की घटनाएँ समाज की एकता और भाईचारे को आहत करती हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनात्मक रूप से जुड़ते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सांसद ने घटना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर प्रकरण की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल , पूर्व मंत्री गफूर अहमद उप प्रधान शम्मा बानो सहित आसपास के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बाड़मेर- जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के शिव , खडीन , रामसर सहित कई गांव में पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की।
