बाड़मेर।




आज 77 वा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस बाड़मेर सहित पूरे प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में सरहदी बाड़मेर जिले के पुलिस लाइन में गुरुवार सुबह राजस्थान स्थापना पुलिस दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


बाड़मेर पुलिस लाइन में कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई जहाँ एक के बाद एक प्लाटून मंच को सलामी देते हुए निकले। मंच पर मौजूद बाड़मेर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने मार्च पास्ट की सलामी ली। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जहाँ जिले मे ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानो को एसपी चुनाराम जाट ने सम्मानित किया। एसपी ने पुलिस दिवस की बधाई देने के साथ ही पुलिस अधिकारियों और जवानों से हाथ मिलाकर उनकी हौसला अफजाई की। 

पुलिस दिवस को लेकर पुलिस के जवानों की खास उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस के साहस , समर्पण और सेवा का सम्मान के आज के दिन बाड़मेर पुलिस द्वारा पौधारोपण , रक्तदान शिविर, पुलिस थानों का भ्रमण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस दिवस के मुख्य कार्यक्रम में एसपी समेत पुलिस के आलाधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे




पूर्व संध्या पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम:  राजस्थान पुलिस की स्थापना दिवस के उपलक्ष में पूर्व संध्या पर बुधवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन बाड़मेर में हुआ। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान नन्ही बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के परिवार सदस्यों ने जमकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

इस मौके पर एएसपी नितेश आर्य,एएसपी प्रभु दयाल धानिया, डिप्टी रमेश शर्मा, पुलिस लाइन संचित निरीक्षक मनोहर लाल बिश्नोई,सदर थाना अधिकारी समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीश जांगिड़ व सुश्री नक्षत्री ने किया।