बाड़मेर
पचपदरा रिफाइनरी में कल सोमवार दोपहर एसडीयू यूनिट में आग लग गई। ये वही यूनिट जिसका मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले थे। पीएम के दौरे से ठीक एक दिन पहले आगजनी की घटना हो गई। हालांकि आग पर कुछ घंटे में काबू पा लिया गया। लेकिन बावजूद इसके पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों की मान्यता है कि पचपदरा रिफाइनरी के पास स्थित सांभरा माता आशापुरा की कृपा से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय लोगो के साथ-साथ पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल भी मानते हैं कि मातेश्वरी की कृपा से बड़ा हादसा टल गया।
मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रिफाइनरी की ये CDU यूनिट थी। जहां क्रूड ऑयल रिफाइन होता है। लंच टाइम में यह हादसा हुआ। जिसके चलते वहां पर कर्मचारी नहीं थे, इसलिए बहुत बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों के लांच के हिसाब से देखें और उद्घाटन कार्यक्रम के समय होता तो बहुत बड़ा हादसा होने की संभावना थी।
देवी का चमत्कार ही है, बड़ा हादसा टल: मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ये देवी का चमत्कार ही है। मैं कंपनी या अधिकारियों को किसी तरह का दोष नहीं दूंगा। जसोल ने कहा कि ये राजस्थान का सबसे बड़ा कार्यक्रम था और यही राजस्थान का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट है। देश और राजस्थान के लिए विशेषकर ऐसे समय के जब खाड़ी देशों के युद्ध चल रहा है। ऐसे वक्त में तेल, गैस को लेकर संकट है। इसका समाधान हमारे यहां से मिलने वाला था, आज नहीं तो कल तो मिलेगा ही।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज नहीं हुआ , लेकिन जल्द ही इस रिफाइनरी का उद्घाटन होगा। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इसमें देरी जरूर होगी। क्योंकि जो भी नुकसान हुआ है। उसे वापस रिपेयर करना पड़ेगा। सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी कही भी फेल हो सकती है। इसे लापरवाही नहीं कहूंगा, मशीन हमारे काबू नहीं रहती। लेकिन, इसकी जांच होनी चाहिए।
पचपदरा के अक्षय खारवाल का कहना है कि रिफाइनरी से कुछ दूरी पर सांभरा आशापुरा माताजी का ऐतिहासिक मन्दिर है। 1971 के भारत- पाक के युद्ध के समय यह पर कई बम गिरे थे लेकिन , एक भी बम विस्फोट नही हुआ और कोई भी जनहानि नही हुई थी। इसके बाद यहां पर 1979 में बहुत बड़ी बाढ़ भी आई थी। बुजुर्ग लोग कहते हैं कि यहां 15 फ़ीट तक पानी चल रहा था लेकिन देवी माँ की कृपा से एक भी जनहानि नही हुई। इसके बाद भी बहुत सारे चमत्कार हुए । उन्होंने कहा कि 2013 में रिफाइनरी आने के बाद इस मंदिर और यहां ओरण को हमेशा अनदेखा किया गया। इतना सीएसआर फंड होने के बाद भी मन्दिर के विकास पर नही किया गया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आने वाले थे और रिफाइनरी में आग लग गई। उन्होंने कहा कि यह माताजी की कृपा की वजह से बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि उद्धघाटन के समय यह हादसा हो जाता तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता लेकिन देवी की कृपा से ऐसा नही हुआ। इतनी आग लगने के बाद भी कोई जनहानि नही हुई। रिफाइनरी में यह बहुत बड़ी चूक हुई है क्योंकि यह बहुत बड़ी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि ये देवी मां की कृपा ही जिसके कारण बहुत बड़ा हादसा टला है।
