बता दे कि शिक्षा बोर्ड 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट मंगलवार, 31 मार्च सुबाह 10 बजे घोषित करेगा। इस बार खास बात यह है कि पहाली बार मार्च महीने में ही 12वीं का परिणाम जारी किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं और करीब 9 लाख 10 हजार 9 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
बोर्ड ने इस बार बेहद कम समय में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। इससे पहले 2022 में सबसे कम समय में रिजल्ट जारी किया गया था, जब परीक्षाएं 26 अप्रैल को खत्म हुई थीं और 35 दिन में यानी 1 जून को परिणाम घोषित किया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
एक और खास बात यह है कि इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले जारी किया गया है। बोर्ड ने 24 मार्च को 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया था, जो इतिहास में पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।
पिछले तीन वर्षों में 12वीं का रिजल्ट लगातार बेहतर होता जा रहा है। कोरोना काल के दौरान परीक्षा नहीं होने के कारण परिणाम 99 प्रतिशत से अधिक रहा था, और उसके बाद भी रिजल्ट में सुधार का सिलसिला लगातार जारी है।
अब लाखों छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो कल सुबह खत्म होने वाला है।
