
सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद कोतवाली और रीको थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब युवक को बाहर निकलने के लिए कहा तो वह अजीब व्यवहार करने लगा और पत्थर फेंकने लगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में कर हिरासत में लिया और थाने ले गई।
युवक के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। सोमवार को उसे विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा जाएगा, जहां संयुक्त पूछताछ के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है या फिर किसी साजिश के तहत यहां रह रहा था।
पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि युवक का असली मकसद क्या था और वह बीएसएफ मुख्यालय के पास इस तरह संदिग्ध स्थिति में क्यों रह रहा था।
