बाड़मेर
रिफाइनरी में आगजनी की घटना को सरकार ने लिया गंभीरता से , मुख्यमंत्री शर्मा ने दिए यह निर्देश
21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण कर देश को बडी सौगात देने वाले थे। उद्घाटन से एक दिन पहले सोमवार दोपहर को पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में अचानक आग लग गई। इसके बाद हड़कंप मच गया।
कर्मचारियों को आनन -फानन में रिफाइनरी से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही आग पर फायर सेफ्टी और दमकल की गाड़ियों से काबू पाने के प्रयास शुरू किया। आगजनी की सूचना पर रिफाइनरी और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी जुटाई।
कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। जिसके चलते प्रशासन और रिफाइनरी के अधिकारियों ने रात की सांस ली। हालांकि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
इधर राजस्थान सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
सीएम शर्मा ने रिफाइनरी में हुई आगजनी की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ताकार स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है ओर वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है। इसके साथ ही सीएम शर्मा ने बताया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। अंत मे उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के आशा की प्रतीक इस रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन शीघ्र ही प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।
21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसको लेकर पचपदरा में पिछले कई दिनों से बड़े स्तर पर तैयारिया की जा रही थी। लोकार्पण कार्यक्रम से एक दिन पहले यानी आज सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी आग के बाद पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
