बाड़मेर।

विश्व नवकार दिवस के अवसर पर बाड़मेर में गुरुवार को नवकार महामंत्र की गूंज सुनाई दी। शहर के साधना भवन में सामूहिक नवकार मंत्र जाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज की बड़े बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए नवकार महामंत्र का जाप किया। जैन साधु संतों की पवन निश्रा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

गुरुवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक सामूहिक रूप से शहर के ढाणी बाजार स्थित साधना भवन में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में नवकार महामंत्र का मंत्रोच्चार किया। जिससे पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दुनिया में शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना कार्यक्रम के अंत में जैन संतों ने प्रवचन देते हुए नवकार महामंत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि नवकार मंत्र किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि उन सभी अरिहंतों और सिद्धों के प्रति सम्मान है, जिन्होंने मोक्ष प्राप्त किया है।  


बाड़मेर जीतो लेडीज विंग की सचिव उर्मिला जैन ने बताया कि आज को सम्पूर्ण विश्व में 108 देशों में नवकार महामंत्र दिवस पर सामुहिक नवकार महामंत्र का जाप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में विश्व कल्याण के लिए नवकार महामंत्र के जाप से विश्व शांति की कामना की गई।

बाड़मेर जीतो यूथ चेयरमेन श्रीकांत कोटड़िया ने बताया कि जीतो के तत्वावधान में आज विश्व के 108 देशों नवकार महामंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में बाड़मेर में जीतो लेडिज विंग व जीतो यूथ द्वारा आज प्रातः 08.00 बजे 09.30 बजे तक ढाणी बाजार स्थित साधना भवन में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया। 


शुभम वडेरा ने बताया कि इस नवकार महामंत्र जाप में भाग लेने वाले हर बंधु को लक्की टोकन दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे विजेताओ पुरस्कार देखा सम्मानित किया गया। विपुल बोथरा ने बताया कि जैन धर्म का सबसे पवित्र और सर्वोच्च मंत्र है। कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर सामूहिक नवकार मंत्र जाप किया।