बाड़मेर
टीना डाबी का टोंक तबादला , बाड़मेर की नई कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने जयपुर से किया चार्ज एज्यूम
दो दिन पूर्व सूबे में हुए प्रशासनिक बड़े फेरबदल में एक साथ 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इस सूची में चर्चित आईएएस ओर बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी का नाम भी शामिल है। टीना डाबी का बाड़मेर से तबादला कर अब उन्हें टोंक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका यहां 18 महीने तक कार्यकाल रहा है। उनकी जगह वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी चिन्मयी गोपाल को बाड़मेर का नया कलेक्टर लगाया गया है। वे जयपुर स्थित कृषि एवं पंचायती राज विभाग के आयुक्त पद पर कार्यरत थी।
बाड़मेर की नवनियुक्त जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने जयपुर से बुधवार को जिला कलक्टर पद का चार्ज एज्यूम किया। उनकी की ड्यूटी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के बतौर लगी हुई है। ऐसे में चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर वे 4 या 5 अप्रैल को बाड़मेर पहुँचकर पदभार संभालेगी। कलेक्टर चिन्मयी गोपाल झुंझुनूं , टोंक कलेक्टर रह चुकी है। बतौर कलेक्टर बाड़मेर में उनका ये तीसरा कार्यकाल है।
यूपीएससी 2015 की अखिल भारतीय टॉपर रहीं टीना डाबी ने 5 सितंबर 2024 को बाड़मेर जिला कलेक्टर का पदभार संभाला था। अपने करीब 18 महीने के कार्यकाल में उन्होंने जिले में कई उल्लेखनीय पहल कीं। उन्होंने जिले में मरु उड़ान अभियान हो या नवो बाड़मेर अभियान - हर मोर्चे पर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। जल संचय जन भागीदारी अभियान में भी बाड़मेर को पहला स्थान दिलाना उनकी बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि कुछ फैसलों को लेकर उनकी आलोचना भी हुई , लेकिन काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर कभी सवाल नहीं उठा। टीना डाबी बाड़मेर से पहले वे जैसलमेर में भी कलेक्टर रह चुकी हैं। टोंक में अब उनकी तीसरी कलेक्ट्री होगी। फिलहाल वे पश्चिम बंगाल में चुनाव में ड्यूटी पर है।
