बालोतरा। बालोतरा के सिवाना में एक युवक ने अपने घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने पेड़ पर उसका शव लटका देखा तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के कुशीप गाँव में बीती रात की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्कुरवके रखवाया। फिलहाल, पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
खाना खाकर सोया, सुबह लटका मिला
पुलिस ने अनुसार कुशीप गाँव निवासी गीगाराम पुत्र उदाराम रात को खाना खाकर घर में सो गया था। देर रात गीगाराम ने घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। परिजनों को जब गीगाराम नहीं मिला तो उसे ढूंढना शुरू किया। गीगाराम घर के बाहर पेड़ से लटका मिला तो परिवार के लोग चिल्लाए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर सिवाना उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
