
Reporter
Barmer, Rajasthan
I am Ashok Daiya from Barmer (Rajasthan). For the last 10 years, I have been active in journalism in the border district of Barmer. I was associated with India News for the initial 3 years and later worked for Circle and the local news channel Drishti Desert, which is currently known as DCN LIVE. At present, I am reporting for DBTV Rajasthan. To read my news, please follow me. Trust me, I will keep you updated with true and quality news. "Thank You"
राजस्थान के जालौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी को भड़काने के शक में दामाद ने सास की कैंची से नाक काट दी और सास की कटी नाक का हिस्सा लेकर दामाद मौके से फरार हो गया।
राजस्थान में बालोतरा जिले के मंडली थाना क्षेत्र में होली के दिन आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने तीन युवकों पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के 4 मैचों में 232 रन बनाकर "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" के 8 टॉप प्लेयर्स में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, उनसे पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से लगाकर, इंग्लैंड के विल जैक्स, साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी, साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और अमेरिका के शेडली वान शाल्डविक उनसे आगे है। हालांकि, आईसीसी द्वारा जारी शॉर्टलिस्ट के आधार पर वोटिंग के बाद ही टॉप प्लेयर को "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" चुना जाएगा।
IND vs NZ ; क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा पाएगा भारत ? यह सवाल हर किसी के जहन में है। क्योंकि अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 3 मुकाबले खेले गए। तीनों बार न्यूजीलैंड जीता है। आइए आंकड़ों से जानते है कि टीम इंडिया के फाइनल जीतने का चांस कितना है ?
साल 2016 में वसुंधरा राजे सरकार ने डोडा पोस्त की दुकानों को बंद कर डोडा पोस्त पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद नशा छुड़वाने के लिए नशामुक्ति कैंप भी लगाए गए थे। इन सबके बाद अब एक बार फिर से डोडा पोस्त शुरू कर की मांग उठी है।
शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी होली, धुलंडी के बाद आज बुधवार को पुलिस परिवार द्वारा की होली में पहुंचे। भाटी ने पुलिस लाइन में होली खेल रहे पुलिस के अधिकारियों और जवानों को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसी दौरान पुलिस जवानों ने एसपी नरेंद्र सिंह मीना और शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी को कंधे पर उठा लिया। एसपी और विधायक ने डीजे पर बज रहे फिल्मी और राजस्थानी गानों पर जमकर ठुमके लगाए।