जैसलमेर में तेज रफ्तार वैन ने सड़क किनारे चल रही 3 बहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि दीवार के बीच में फंसने से एक बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बहनें उछलकर सड़क पर जा गिरी। दोनों घायल हो गई। वहीं वैन चालक भी गंभीर घायल हो गया।
हादसा जैसलमेर कोतवाली थाना क्षेत्र के गफूर भट्टा क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुआ।
दो बहनों समेत तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी पेंप सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद वैन ने करीब 20 फीट तक रवीना को घसीटा था। जिसके बाद वैन एक दीवार से टकरा गई।
दीवार से टकराई तेज रफ्तार वैन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तोगाराम खत्री वैन लेकर वैन लेकर शहर की ओर जा रहा था। तीन नंबर स्कूल के पास ब्रेकर की वजह से तेज रफ्तार वैन ने संतुलन खो दिया। बेकाबू वैन से सड़क किनारे चल रही तीन बहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन गाड़ी रवीना को घसीटते हुए सीवरेज का नाला पार करते हुए एक मकान की दीवार से टकरा गई।
दीवार और वैन के बीच फंसी रवीना
रवीना दीवार और गाड़ी के बीच बुरी तरह से फंस गई थी। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रवीना को बाहर निकाला और ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली वैन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
जैसलमेर कोतवाली थाने के ASI ओमाराम के मुताबिक हादसे में जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी कालबेलिया डांसर 18 वर्षीय रवीना सपेरा की मौत हो गई। उसकी दो बहनें कल्पना और ममता घायल है। दो बहनों को वैन चालक तोगाराम तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल कर रही है।
होटल और रिजॉर्ट्स में डांस करती थी तीनों बहनें
जोधपुर निवासी तीनों बहनें जैसलमेर के अलग - अलग होटल और रिजॉर्ट्स में डांस करती थी। गुरुवार को तीनों गफूर इलाके की तरफ जा रही थी। उसी दौरान ये हादसा हुआ।
