श्रीगंगानगर के स्टूडेंट कु कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्टूडेंट टोरेंटो के ब्रैंपटन शहर में पढ़ाई करता था। परिवार के लोग पिछले 12 दिन से स्टूडेंट के शव का इंतजार कर रहे हैं।
परिवार के लोगों का कहना है कि 26 वर्षीय हरप्रीत की 28 मार्च को कनाडा में मौत हो थी। 12 दिन से परिवार के लोग हरप्रीत के शव का इंतजार कर रहे हैं। श्रीगंगानगर जिले के चक -8 क्यू के निवासी हरप्रीत का 5 अप्रैल को जन्मदिन था। बेटे की मौत की खबर आने के बाद परिवार में मातम पसरा है।
कनाडा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था हरप्रीत
हरप्रीत के दादा जगजीत सिंह के मुताबिक 2 साल पहले हरप्रीत अपने चचेरे भाई के साथ स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। हरप्रीत हैनसन कॉलेज में हॉस्पिटैलिटी और रेस्टोरेंट प्रोग्रामिंग की पढ़ाई कर रहा था।
कॉलेज में ही उसे अचानक सीने में दर्द होने लगा। साथी स्टूडेंट उसे हॉस्पिटल ले गए। लेकिन, इलाज के दौरान हरप्रीत की मौत हो गई।
कल अंतिम संस्कार की तैयारी में परिवार
परिजनों का कहना है कि गुरुवार को हरप्रीत का शव कनाडा से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। गुरुवार देर शाम तक उसका चक -8 क्यू पहुंचेगाम शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
