बाड़मेर

एसबीआई बैंक साता के ताले तोड़ने के मामले में 4 आरोपियों किया गिरफ्तार


सरहदी बाड़मेर जिले के सीमावर्ती साता गांव स्थित एसबीआई बैंक शाखा में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उक्त मामले में घटना के एक माह बाद खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोर बैंक में ताला तोड़कर घुसे थे और लॉकर तोड़ने की कोशिश की। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य साथियों की तलाश जारी है।




बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि बाखासर थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक साता में हुई चोरी के प्रकरण में कार्यवाही करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपीयो को नामजद कर अगरसिह, बिंजाराम, छोगाराम एवं कलयाण खांन को गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई।

दरसअल 5 मार्च को मध्य रात्रि मे अज्ञात चोरो ने साता स्थित एसबीआई बैंक के अन्दर घुसरकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म की कैबल एवं काउण्टर में लगे सीसे को तोडना एवं बैंक के अन्दर से एक एलईडी एवं एक वाटर डिस्पॅन्सर चुराकर लें जाने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में बाखासर थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। 

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गहनता से अनुसंधान करते हुए तकनीकी व आंसुचना संकलन के आधार पर संदिग्ध अगरसिह, बिंजाराम, छोगाराम एवं कलयाण खांन को दस्तयाब कर गहन पुछताछ करने पर एसबीआई बैंक साता के अन्दर ताला तौडकर चोरी करने की नियत से घुसे मगर बैंक के अन्दर रखे लॉकर का ताला नही टुटने से बैंक के अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म केबल एवं काउण्टर में लगे सीसे को तोड दिया एवं बैक के अन्दर लगी एलईडी एवं वाटर डिस्पेन्सर को चुराकर ले जाना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपियो से पुछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।