जैसलमेर 
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सांगड थाना अंतर्गत देर रात करीब 10 बजे एक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसकी सूचना आज सुबह 10 बजे राहगीरों के आवाजाही दौरान मिलीं।

दरअसल मिली जानकारी अनुसार बारिश के दौरान 11 केवी का हाईटेंशन तार टूटकर नीचे रस्ते पर गिर गया जो अंधेरा होने की वजह से विक्रमसिंह (25) और राजूसिंह (20) को नजर नहीं आया। और दोनों चचेरे भाई उस तार की चपेट में आ गए। और उस तार में करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और उस हादसे के बाद उन दोनों भाइयों के शव रात भर उसी जगह पड़े रहें।

घर से खेत के लिए निकले थे दोनों भाइ।
मिली जानकारी के अनुसार सांगड के मेघा गांव के निवासी विक्रम सिंह (25) और उसका चचेरा भाई राजूसिंह (20) बुधवार को हो रही बारिश के थमने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि उन्हें अपने घर से 5 किलोमीटर दूर अपने खेत पर जाना था। जैसे ही बारिश थोड़ी देर के लिए थमी तो वो दोनों खेत के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच ही सड़क पर टूटकर गिरी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
सुबह जब ग्रामीणों की आवाजाही शुरू हुई तब उनके शव लोगों को सड़क पर दिखें। जो पूरी तरह झुलसे हुए थे। 
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी जांच शुरू कर दी।