पाली के एक रहवासी मकान में सामूहिक सुसाइड का मामला सामने आया है जिसमें मां और दो बेटो के शव मिले हैं। इस सामूहिक सुसाइड ने हर एक को चौका दिया है। औद्योगिक नगर थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रेल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा और साथ ही, इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति भी मिलेगी।
गिड़ा पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमे करीब एक महीने पूर्व हुई हत्या में पति पत्नी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पति पत्नी को जेल भेज दिया गया है और उस अन्य नाबालिग को किशोर न्याय के समक्ष कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
मंगलवार को बाड़मेर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत न्यायधीशों और प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विद्यालयों में जाकर बच्चों को साइबर सुरक्षा सहित अन्य डिजिटल खतरों के बारे में जागरूक किया गया। जिसके तहत विद्यालय परिसर में कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटी भी लगाई गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले दो दिनों में जिले में तेज आंधी के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की पूरी संभावना है। और जो तापमान पिछले साल दर्ज किया गया था उसमें भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार तापमान 7 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
जैसलमेर के रमेश टॉकीज को पूरा बुक कर बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता करण जौहर का अपने टीम मेंबर्स के साथ धुरंधर 2 देखने का यह अंदाज आज सुर्खियों में है जहां उन्होंने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए रमेश टॉकीज की बड़ाई की।
राजस्थान के जोधपुर से एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है जहां बिजनेसमैन को करीब 6 करोड़ का मुनाफा दिखाते हुए ठगो ने 68.71 लाख रु हड़प लिए।
गुड़ामालानी के भावेश की कहानी जब लोगों को पता चली तो हर कोई उस बच्चे के जज्बे को सलाम करता नजर आया कि कैसे पिता का साया सिर से उठ जाने पर भी उस बच्चे ने हिम्मत न हारते हुए अपनी परिक्षा अच्छे से दी और सफलता हासिल कर अपने दिवंगत पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाड़मेर सहित बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे जिसमें वह आज जयपुर से विशेष विमान से उड़ान भर उत्तरलाई आएंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से कनाना मठ जाएंगे।
बालोतरा से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने सरकारी अध्यापक प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। गिड़ा थाना पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए इस प्रकरण का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा।
कल देर रात करीब 10 बजे जैसेलमेर के सांगड थाना अंतर्गत एक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना सुबह करीब 10 बजे राहगीरों को मिली और उन्होंने तुंरत सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बिजली विभाग भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी जांच शुरू कर दी है।
बाड़मेर सहित आस पास के इलाकों में हुई बारिश ने मार्च के तापमान में गिरावट की है पर साथ ही किसानों के तापमान को बढ़ा दिया है। क्योंकि देर रात तेज गर्जना के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज दिखा अनोखा मामला जहां अपनी ही गाड़ी की छत पर खड़े होकर सिगरेट पीते हुए एक युवक ने दिया बीडी सिगरेट बैन करने का संदेश।
बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने ऑपरेशन विष भंजक के तहत कार्यवाही करते हुए दो लोगो को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया जिसमें उनके पास 3.3 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया गया और सप्लाई के लिए जिस स्कूटी का उपयोग वो कर रहे थे उसे भी जब्त किया।
आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्य सहित देश के व्यापारियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्य समाज देश की समृद्धि में सहायक रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जैसलमेर एयरलाइंस की करीब 6 फ्लाइट्स 28 मार्च के बाद पूरी तरह से बंद रहेगी। जिसका मुख्य कारण है विंटर सीजन में आने वाले पर्यटक। पर्यटकों में आई भारी गिरावट को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने जैसलमेर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। जिसे आगे आने वाले समय पर पुनः शुरू की जाएंगी।
राजस्थान सरकार ने देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेर बदल करते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना का हनुमानगढ़ तबादला किया और बतौर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक के रूप में नरेन्द्र सिंह का अजमेर GRP SP से बाड़मेर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया।
राजस्थान के पश्चिमी जिला बाड़मेर की बहु दीपू कंवर ने रचा इतिहास, बनी जज। अपनी सफलता का पूरा श्रेय उन्होंने अपने सास ससुर और अपने पति लोकेन्द्रसिंह को दिया।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त, जमाखोरी व कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई, राज्य व जिला स्तर पर स्थापित होंगे कंट्रोल रूम। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु तथा सामान्य है। इसकी आपूर्ति को लेकर प्रदेश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
आज लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा चल रही थी इसी दौरान हैदराबाद से आने वाले सांसद ओवेशी ने एक प्रस्ताव रखकर सबको चौका दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मै, चंद्रशेखर और राजकुमार रौत इसके लिए मोशन मूव करेंगे। और हनुमान बेनीवाल को डिप्टी स्पीकर बनाया जाए।