बालोतरा (बाड़मेर)
गत 9 मार्च को गिड़ा पुलिस को एक टांके में युवक का शव मिलता है जिस पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए। उस शव को मोर्चरी में रखवाती है और परिजनों की रिपोर्ट आधार पर अपनी जांच शुरू कर देती है। पुलिस सबूतों और शक के आधार पर कार्यवाही जारी रखते हुए एक पति पत्नी से पूछताछ करती है और पति पत्नी से पूछताछ करने पर उस अनसुलझे रहस्य से पुलिस पर्दा उठाती है। और वह पति पत्नी हत्या करना स्वीकार करते हैं।

दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बालोतरा के गिड़ा थाना अंतर्गत एक महीने पूर्व एक युवक की लाश एक टांके में मिलती है। जिस पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू करती है। इसी बीच युवक का चाचा युवक की हत्या होने का संदेह जताता है। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस सबूत जुटाने में लग जाती है। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एक पति पत्नी तक पहुंचती है और संदेह होने पर उस जोड़े से सख्त पूछताछ कि जाती है। 
पति पत्नी ने बताई चौंकाने वाली बात
दरअसल पति पत्नी ने बताया कि युवक(मृतक) उन्हें बार बार फोन करके परेशान कर रहा था और वह युवक उस महिला को अपनी पत्नी बताता था जो कि वास्तव में उसकी पत्नी नहीं थी। इससे वह पति पत्नी परेशान हो गए थे। और वह दोनों उस युवक पर बहुत गुस्सा भी थे। पति पत्नी द्वारा उसे समझाया भी गया फिर भी वह उन्हें बार बार परेशान कर रहा था। 

पत्नी ने युवक को रिलेशन बनाने के बहाने टांके के पास बुलाया
बालोतरा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक की वजह से पति पत्नी उस युवक पर बहुत गुस्सा थे और इसी बीच उन्होंने प्लानिंग कर उस युवक को टांके के पास बुलाया।
सूत्रों के अनुसार 8-9 मार्च को पत्नी ने उस युवक को आधी रात को रिलेशन बनाने के लिए टांके के पास बुलाया और प्लानिंग के तहत पति पत्नी और एक नाबालिग ने उस युवक को टांके में डाल कर ऊपर से ढक्कन लगाकर भाग गए। और इससे उस युवक की मौत हो गई। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और इसके बाद पति पत्नी को जेल भेज दिया गया है। और उस अन्य नाबालिग को किशोर न्याय के समक्ष कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है ।