आज सदन में लोकसभा अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रही चर्चा के दौरान हैदराबाद से आने वाले सांसद ओवेशी ने चर्चा के दौरान ओवेशी ने कहा कि अनुच्छेद 93 के तहत सदन में डिप्टी स्पीकर बनाना जरूरी है जिसके चलते ओवेशी ने कहा कि हम कल प्रस्ताव लाने वाले हैं। इसके साथ ही ओवेशी ने कहा कि मै चंद्रशेखर और राजकुमार रौत मोशन मूव करेंगे । और हमारा प्रस्ताव है कि नागौर से आने वाले सांसद हनुमान बेनीवाल को डिप्टी स्पीकर बनाया जाए।
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ संकल्प पत्र पर हुई चर्चा
इस चर्चा के दौरान हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह विषय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है ना ही किसी व्यक्ति विशेष का विरोध हैं। उन्होंने इसी दौरान कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं है। बल्कि यह न्याय, स्वतंत्रता और समानता का संकल्प है। और इस सदन का अध्यक्ष संविधान के मूल्यों की रक्षा करने वाला एक गरिमामय पद है। फिर चाहे वो पक्ष का हो या विपक्ष का।
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुई है जिससे यह आभास हुआ है कि उन उत्पन्न हुई परिस्थितियों ने अध्यक्ष पद की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि विपक्ष की आवाज को बार बार दबाया जा रहा है। और इस तरह से होना हमारे लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर विषय है।
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जिस तरह उपराष्ट्रपति को अपने पद से हटाया गया ठीक उसी तरह अगर लोकसभा अध्यक्ष का भी त्याग पत्र ले लेते ताकि आज यह चर्चा का विषय ही नहीं रहता।
