मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट बताया कि अगले दो दिन बाद जिले में चलेगी आंधिया होगी बारिश। इसके साथ ही ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। इसके साथ ही पिछले साल के कंपैरिजन में इस बार तापमान करीब 7 डिग्री कम किया गया है।
इस बार मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे जिससे लगा था कि इस बार तापमान बढ़ेगा पर मार्च के मिडिल में ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस के शुरू होने के साथ ही तापमान गिरने लगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी। और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही पढ़ने वाली गर्मी गायब ही हो गई है।
सोमवार मंगलवार को ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि आज दोपहर के बाद मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
पिछले साल की तुलना में इस बार तापमान कम
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल के अप्रैल में तेज गर्मी और लू थी जो कि इस बार नहीं देखने को मिल रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
