जैसलमेर
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता करण जौहर ने कल ' धुरंधर 2 ' देखने के लिए जैसलमेर के रमेश टॉकीज को पूरा बुक कर अपने टीम मेंबर्स के साथ धुरंधर 2 देखी। 
जौहर ने मूवी को जबरदस्त मूवी बताया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट भी की। 

जौहर कर रहे हैं ' द ट्रेटर्स 'की शूटिंग।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार करण जौहर इन दिनों होटल सूर्यगढ़ में अपने ' द ट्रेटर्स ' के सीजन 2 की शूटिंग कर रहे हैं। 
और इसी बीच उन्होंने अपने टीम मेंबर्स के साथ धुरंधर 2 देखने के लिए जैसलमेर के रमेश टॉकीज को बुक कर जैसलमेर के एकमात्र सिंगल स्क्रीन थियेटर रमेश टॉकीज में मूवी का आनंद लिय। सूत्रों की माने तो जैसलमेर का यह टॉकीज पर्यटकों की पहली पसंद है। 
करण जौहर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस टॉकीज ने उन्हें 70 के दशक की याद दिला दी और कहा कि उन दिनों वे सिंगल स्क्रीन पर मूवीज देखकर सिनेमा जगत का हिस्सा बनने का सपना देखते थे।