बाड़मेर

गाटर लगे वाहनो, बिना नम्बरी वाहनो, काली फिल्म लगे वाहनो के विरूद्ध की कार्यवाही


बाड़मेर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की पालना के लिए बाड़मेर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटने की कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने गाटर लगे वाहनो, बिना नम्बरी वाहनो, काली फिल्म लगे वाहनो के विरूद्ध विशेष रूप कार्यवाही की। 


बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय व महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु जिला पुलिस द्वारा 04 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर गाटर लगे वाहनो, बिना नम्बरी वाहनो, काली फिल्म लगे वाहनो, तेजगति व शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

जिसपर नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व वृताधिकारीगण जिला बाडमेर के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थानाधिकारीगण व प्रभारी यातायात द्वारा इस अभियान में कार्यवाही करते हुए दिनांक 4 अप्रैल को 35 गाटर लगे वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गाटर उतरवाये गये तथा बिना नम्बरी 71 वाहनो के विरूद्ध तथा काली फिल्मे लगी 83 वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही, तेजगति व यातायात नियमो की पालना नही करने वाले 207 वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोडिफाईड वाहन अथवा वाहनो के आगे पीछे गाटर, काली फिल्म नही लगावे। बिना नम्बर के वाहन परिवहन नहीं करे। वाहन चलाते समय हेलमेंट, सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक रूप से करे। वाहन को तेजगति से नही चलावे। यातायात नियमो का पालन कर पुलिस का सहयोग करे।