बीकानेर

शादी की खुशियों के बीच 8 साल के मासूम की गर्दन कटी


राजस्थान के बीकानेर जिले से एक बड़ी दु:खद घटना सामने आई है। यहां एक 8 साल के मासूम बच्चे की चाइनीस मांझे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब मासूम बुआ की शादी की खरीदारी के लिए परिवार के साथ घर निकाला था। देशनोक ओवर ब्रिज पर हवा में झूलते चाइनीस मांझे की चपेट में आने से गर्दन कटने से मौत हो गई। 

उदासर गांव निवासी विराट की गर्दन में हवा में झूलता मांझा फंसते ही मुख्य नस कट गई और वह बाइक से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन उसे आनन - फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन अत्यधिक खून बहने से डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियों के बीच हुई इस दुखद घटना ने पूरे परिवार में शोक की लहर छाई गई। 

जानकारी के अनुसार उदासर हाल देशनोक निवासी किशनलाल की बहन की शादी है। खरीदारी के लिए किशनलाल अपनी पत्नी, बेटे विराट और बेटी के साथ बाइक से बीकानेर जा रहे थे। विराट सबसे आगे बैठा था। जैसे ही परिवार देशनोक ओवरब्रिज से नीचे उतर रहा था, अचानक हवा में लटक रहा मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। मृतक का परिवार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। 

बता दें कि राजस्थान में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है, फिर भी बिक रहा है। जिसके चलते अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती है।