बाड़मेर
अफीम के साथ एक आरोपी चढ़ा बाड़मेर पुलिस के हत्थे
बाड़मेर पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति बाड़मेर विशेष अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ तरीके से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के धनाऊ थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो 590 ग्राम निर्मित अफिम जब्त के साथ एक आरोपी धर दबोचा मे सफलता प्राप्त की है।
बाड़मेर में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत एसपी चुनाराम जाट द्वारा दिये गये निर्देशानुसार दीपसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना धनाऊ मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर सरहद सांबा में आरोपी सत्यप्रकाश पुत्र उदाराम जाति जाट उम्र 26 निवासी जसनाथ नगर सांवा पुलिस थाना धनाऊ के कब्जा से 01 किलो 590 ग्राम निर्मित अफीम जब्त कर मुलजिम को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना धनाउ पर प्रकरण संख्या 38/06.04.2026 धारा 8/17 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पूछताछ व अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय व महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा "नशा मुक्त बाड़मेर" के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व जेठाराम वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में दीपसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना धनाऊ मय पुलिस टीम द्वारा सरहद सांवा में आरोपी सत्यप्रकाश जाट निवासी जसनाथ नगर सांवा पुलिस थाना धनाऊ के कब्जा से 01 किलो 590 ग्राम निर्मित अफीम जब्त कर मुलजिम सत्यप्रकाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
