बाड़मेर


बाड़मेर ग्रामीण पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार


बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो प्रकरणों में स्थाई वारंटी शिवपूरी पिछले 2 सालों से फरार चल रहा था। जो अब ग्रामीण थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा है।


बाड़मेर जिले में वांछित अपराधियों की धर पकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाकर बाड़मेर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशानुसार नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, रमेश शर्मा वृताधिकारी बाड़मेर के सुपरविजन में विकम चारण थानाधिकारी पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण द्वारा थाना पर स्थाई वारंटियो की दस्तयाबी हेतु गठित टीम ने करीब 02 साल से फरार स्थाई वारंटी शिवपुरी उम्र 38 साल पेशा ड्राईवरिंग निवासी जुनी आटी पुलिस थाना बाङमेर ग्रामीण को गिरफतार करने में सफलता हासिल की।


वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देशानुसार पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण पर  हरीराम सउनि के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा करीब 02 साल से फरार व 02 प्रकरणो मे स्थाई वारंटी शिवपुरी की दस्तयाबी हेतु वारंटी की सकुनत व रहवासी ठिकानो पर कई बार दबिश दी गई मगर वारंटी शातिर प्रवृति का होने से बार बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता।


ऐसे में पुलिस टीम द्वारा वारंटी के रहवासी ठिकानो के आस पास मुखबीर तंत्र को मजबुत किया गया। पुलिस ने मुखबीर ईतला पर एक दिन पूर्व सरहद आटी से स्थाई वारंटी शिवपुरी निवासी जुनी आटी पुलिस थाना बाङमेर ग्रामीण को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।