बाड़मेर


बाड़मेर के हॉस्टल में बीएसटीसी छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

बाड़मेर में सोमवार को एक हॉस्टल रहकर बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही एक 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हॉस्टल के कमरे में छात्रा का शव पंखे पर झूलता हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 




बाड़मेर शहर के नेहरू नगर स्थित अंबिका पीजी हॉस्टल में सोमवार को एक दर्दनाक घटना ने सनसनी फैला दी। यहां बीएसटीसी की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा निवासी बायतु का शव अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध माना है और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही पूरी घटना का खुलासा होने की बात कही है।



छात्रा शहर के अंबिका हॉस्टल में रहकर बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बीती रात करीब 11 बजे लाइब्रेरी से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी चचेरी बहन और अन्य छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद होने और कोई जवाब न मिलने पर वार्डन को सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को बुलाया गया।पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। उसके बाद मौके पर बाड़मेर वृताधिकारी रमेश शर्मा, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने मृतका के परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया।


बाड़मेर उपाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा के मुताबिक बाड़मेर शहर के नेहरू नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में एक 19 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। हॉस्टल में रहकर छात्रा बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल पुलिस अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।