जोधपुर शहर में सड़क पर खड़े सांड से स्कूटी टकरा गई। गली में अंधेरा होने के कारण स्कूटी सवार महिला डॉक्टर को सांड दिखाई नहीं दिया। सांड से स्कूटी के टकराते हुए सांड का सींग महिला के गले में धंस गया। इस हादसे में होम्योपैथिक महिला डॉक्टर की मौत हो गई।
आसपास के लोग घायल महिला डॉक्टर को श्रीराम हॉस्पिटल ले पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने महिला डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया। हादसा करवड़ थाना इलाके के टूंट की बाड़ी के पास रविवार रात करीब 8:15 बजे हुआ।
ज्यादा खून बहने से हुई मौत
करवड़ थाना के जांच अधिकारी बंशीलाल के मुताबिक 25 वर्षीय डॉक्टर इंडिया डागोर पुत्री विजेंद्र सिंह आयुर्वेद हॉस्पिटल के होम्योपैथिक विभाग में तैनात थी। वह जोधपुर शहर से स्कूटी पर सवार होकर हॉस्टल जा रही थी। उसी दौरान टूंट की बाड़ी के पास सड़क पर अंधेरे में खड़े सांड से स्कूटी टकरा गई।
महिला डॉक्टर के गली सांड का सींग घुस गया। आसपास के लोग घायलावस्था में उसे श्रीराम अस्पताल ले पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक ज्यादा खून बहने से डॉक्टर की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है।
2 साल से कर रही थी काम
पुलिस के मुताबिक होम्योपैथिक डॉक्टर इंडिया डागोर हिंडौन सिटी की रहने वाली थी। वह करीब 2 वर्षों से आयुर्वेद कॉलेज में होम्योपैथिक डॉक्टर के रूप में काम कर रही थी। हादसे के दौरान महिला डॉक्टर ने हेलमेट भी लगा रखा था। सांड का सींग उनके गले में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई।
