सचिन पायलट पर सांसद हनुमान बेनीवाल का तंज, बोले ; सीएम बनना उनकी किस्मत में नहीं है तो मैं किस्मत थोड़े ही लिखूंगा
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि स्पॉयलर साहब, पहले बीजेपी के नजदीक रहे हुए हैं ना ? इसलिए, मानों मैं बीजेपी के अंदर रहा हुआ हूं और बीजेपी से हटके बाहर आया....कहीं ना कहीं बीजेपी को लगता है हनुमान जी उगले हमारे थे। लेकिन, मैने पार्टी बना ली तो मुझे नजदीक नहीं मानते, मेरी पार्टी अलग जो गई ना ?
बेनीवाल ने कहा कि "पायलट साहब अधरझूल में है, वो कहा था ना कि एक टांग इधर और एक टांग उधर। तो कहीं ना कहीं उनका इशारा, और ये सही बात है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कॉन्टेक्ट में हैं, सचिन पायलट साहब आज भी।"
बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी के लोग ये कहते हैं कि गुर्जरों में बीजेपी के पास कोई मजबूत नेता हैं तो वो सचिन पायलट है, ये बीजेपी के नेता कह रहे है, मैं क्या करूं अगर वो कहते हैं तो।
मैं थोड़े ही कह रहा हूं, उनको पार्टी बनानी चाहिए। हमने तो दो बार उन्हें सीएम बनाने की कोशिश की। 2018 में भी सीएम बनाने की कोशिश की, गहलोत के बेटे और हराया और दुश्मनी ली। 
और फिर जब सरकार गिर रही थी तो मेरे तीन विधायक सचिन पायलट के साथ थे, पायलट सीएम बनें। अब उनकी किस्मत में नहीं हैं तो मैं क्या कर सकता हूं ? मैं थोड़े ही किस्मत लिखूंगा। अब आप केरल में कह रहे हैं कि हमने जिता दिया, तुम राजस्थान तो जीता ही नहीं पा रहे हो।