बाड़मेर

राह चलती महिला को छेड़ना मनचले युवक को पड़ा भारी , महिला ने सरेआम जूते से की धुनाई


बाड़मेर में एक मनचले युवक को राह चलती महिला को इशारा करना भारी पड़ गया। इसके बाद गुस्साई महिला ने जूते से मनचले की जमकर धुनाई की। जिसके बाद मनचला युवक महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया। इस घटनाक्रम को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने भी लगे हाथ अपना हाथ साफ करते हुए जमकर धुनाई की। हालांकि बाद में युवक को छोड़ दिया गया। इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


बाड़मेर अस्पताल पुलिस चौकी के पास मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को एक महिला ने जूते युवक की जमकर पिटाई की। महिला का आरोप है कि वह सड़क पर जा रही थी। इस दौरान मनचले युवक ने उसे गलत इशारे किए। इस बात से नाराज महिला ने जूता लेकर बीच सड़क मनचले पिटाई शुरू कर दी। जिसे देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने हाथ साफ करते हुए मनचली युवक की जमकर धुनाई की। इस दौरान युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया। युवक ने गलती स्वीकार करते हुए महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगी। जिसके बाद उस मनचले युवक को भीड़ ने छोड़ दिया। हालांकि इस मामले को लेकर महिला की ओर से पुलिस में कोई रिपोर्ट अब तक नहीं दी गई है।

इधर सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि महिला हाथ मे जूता लेकर मनचले युवक की धुनाई की। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ ने भी हाथ साफ किया। आखिर में युवक ने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए महिला से माफी मांगी। इसके बाद भीड़ ने उस मनचले युवक को छोड़ दिया। हालांकि मामला अब तक थाने तक नहीं पहुंचा है।