बालोतरा
बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : अवैध बजरी से भरे दो डंपर ओर टैक्ट्रर टोली किए जप्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बालोतरा पुलिस द्वारा जिले में अवैध खनन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बालोतरा पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बजरी खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किये हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से खनन माफियाओं के नेटवर्क को लेकर पूछताछ करने में जुड़ी हुई है।
बालोतरा पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार शर्मा के अनुसार जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एएसपी हरफूल सिंह, पचपदरा डीएसपी विकास कुमार, सिवाना डीएसपी देरावरसिंह के सुपरविजन में सिणधरी थानाधिकारी विशाल कुमार, पचपदरा थाना प्रभारी दुर्गाराम के नेतृत्व में अलग- अलग पुलिस टीमें बनाई गई। पुलिस टीमों ने सिणधरी ओर पचपदरा थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जिले के सिणधरी थाना पुलिस ने सिणधरी बायपास जैतेश्वर धाम के पास सड़क के दाहिनी और करीब 200 टन अवैध बजरी के स्टॉक में से एक जेसीबी मशीन से दो डंपर में अवैध बजरी भरते हुए पाए गए। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो डंपर को जब्त किये। मौके से फुआ निवासी मारूड़ी, बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सिणधरी थाने में मामला दर्ज किया गया। सिणधरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इस प्रकार जिले के पचपदरा पुलिस टीम ने गश्त करने के दौरान गांव थोब में एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली जिसमें बजरी भरी देखने पर उसको रुकवाया गया। पुलिस पूछताछ में ट्रैक्टर ड्राइवर से पूछताछ करने पर हयात खान निवासी रैवाड़ा मैया पचपदरा बालोतरा होना बताया। ट्रॉली में भरी बजरी के संबंध में बताया कि थोब गांव से स्टॉक से भरकर लाया है। ड्राइवर से बजरी के संबंध में वैध डॉक्यूमेंट पूछने पर दे नहीं पाया। इस पर पुलिस टीम ने हयात खांन को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पचपदरा थाने मे मामला दर्ज किया गया। कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।
