बाड़मेर
एमडी के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाड़मेर पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति बाड़मेर विशेष अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ तरीके से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के सेड़वा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5 ग्राम 21 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त करने के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया।
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय व महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा "नशा मुक्त बाड़मेर" के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व जेठाराम वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में प्रभुराम थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सरहद गुल्ले की बेरी मे आरोपी हरिनिवास के कब्जा से 5 ग्राम 21 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद करने में सफलता हासिल की गई।
अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे दिये गये निर्देशानुसार प्रभुराम थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा मय टीम द्वारा दोराने गश्त सरहद गुल्ले की बेरी मे आरोपी हरिनिवास पुत्र अर्जुनराम जाति विश्नोई निवासी गुल्ले की बेरी पुलिस थाना सेड़वा को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 5 ग्राम 21 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद करने मे सफलता हासिल की गई।
इस सम्बन्ध में पुलिस थाना सेड़वा पर प्रकरण संख्या 36/06.04.2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पूछताछ व अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
